जोहार!! वर्ष2005 में #पूर्वी_सिंहभूम को Descheduled किया गया था, और Tata steel company के लीज का नवीकरण हो गया, इसका हल्ला उड़ाया गया( जबकि नवीकरण हुआ नहीं) .. जब लोगों को इस के बारे में पता चला, तो आंदोलन शुरू हुआ.. इस कारण राष्ट्रपति जी ने 11 April 2007 को पूर्वी सिंहभूम के साथ ही पूर्ण_राँची_को_अनुसूचित_क्षेत्र घोषित किया, जबकि पूर्व में राँची के केवल तीन प्रखंड ही अनुसूचित क्षेत्र में आते थे. (इसके बावजूद कि राँची में बाहरियों की संख्या 80- 90% है) .. राष्ट्रपति जी ने पूर्वी सिंहभूम को उसी तिथि को #Rescheduled किया, जिस दिन से पूर्वी सिंहभूम को Descheduled किया गया था.. इसका मतलब पूर्वी सिंहभूम कभी descheduled हुआ ही नहीं, तो Tatacompany_के_लीज_नवीकरण_का_सवाल_ही_नहीं_उठता.. According to समता जजमेंट , कंपनी, उद्योग, स्कूल, धार्मिक संस्थान आदि अनुसूचित क्षेत्रों में एक व्यक्ति हैं, जो कि आदिवासी नहीं है, जिसका 1 inch जमीन भी अनुसूचित क्षेत्रों में नहीं है.. तो वर्तमान momentum_jharkhand के कंपनियों के संवैधानिक रूप से आने का सवाल ही नहीं उठता.. The Gazette of India संख्या 180 , New Delhi Wednesday, April 11, 2007 अनुसूचित_क्षेत्र_(झारखंड राज्य) आदेश2007 राष्ट्रपति ,भारत के संविधान की पांचवी अनुसूची के पैरा 6 के उप-पैरा(2) द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, अनुसूचित क्षेत्र (छत्तीसगढ़ झारखंड और मध्य प्रदेश राज्य) आदेश 2003 को जहां तक इसका संबंध झारखंड राज्य में अब समाविष्ट क्षेत्रों से है, विखंडित करते हैं और उस राज्य के राज्यपाल से परामर्श के पश्चात निम्नलिखित आदेश करते हैं अर्थात–

  1. (1) इस आदेश का संक्षिप्त नाम अनुसूचित क्षेत्र झारखंड राज्य) आदेश, 2007 है. (2) यह तुरंत प्रवृत्त होगा.
  2. नीचे विनिर्दिष्ट क्षेत्रों को झारखंड राज्य के भीतर अनुसूचित क्षेत्रों के रूप में पुन:परिभाषित किया जाता है:- झारखंड

  3. रांची जिला

  4. लोहरदगा जिला

  5. गुमला जिला

  6. सिमडेगा जिला

  7. लातेहार जिला

  8. पूर्वी सिंहभूम जिला

  9. पश्चिमी सिंहभूम जिला

  10. सरायकेला खरसांवा जिला

  11. साहिबगंज जिला

  12. दुमका जिला

  13. पाकुड़ जिला

  14. जामतारा जिला

  15. पलामू जिला- सतबरवा ब्लॉक की राबदा और बकोरिया पंचायतें

  16. गढ़वा जिला– भंडारिया ब्लॉक

  17. गोंडा जिला– सुंदर पहाड़ी और बौरीजोर ब्लॉक

स्पष्टीकरण:- शंकाओं को दूर करने के लिए यह घोषणा की जाती है कि उक्त क्षेत्र वही है , चाहे उन्हें किसी भी नाम से पुकारा जाए.. जी. सं. आ. 109 {अनुसूचित क्षेत्र (बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और उड़ीसा राज्य) आदेश 1977} तारीख 31 दिसंबर 1977 द्वारा तत्कालीन बिहार राज्य के भाग के रूप में अनुसूचित क्षेत्रों के रूप में अनुसूचित किए हैं.

  1. पूर्ववर्ती पैरा में प्रादेशिक खंड उसे चाहे किसी नाम से उपदर्शित किया गया हो, किसी निर्देश का यह अर्थ लगाया जाएगा कि वह इस आदेश के प्रारंभ पर उस नाम से विद्यमान प्रादेशिक खंड के प्रतिनिर्देश है.

ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति। {फा सं 19(08) 2006 –वीं } के. एन. चतुर्वेदी, सचिव