अपने ही लोगों के साथ किए गए छल करने की संसदीय परिपाटी को बदस्तूर जारी रखते हुए बीजेपी ने शासन में आकर एक भी मौलिक वादे को पूरा नहीं किया है। यह पहली केंद्र सरकार है जिसने गरीबी उन्मूलन के लिए एक भी कार्यक्रम नहीं दिया है। रोजगार देने वाली एक भी मौलिक योजना नहीं दी है।

कृषि क्षेत्र के लिए यह नेहरु परम्परा की नहीं, इंदिरा परम्परा की सरकार है। जिसने सिंचाई, उत्पादकता, कृषि सुधार के कार्यक्रम और सहायक संरचना बनाने के एक भी मौलिक उपाय नहीं लाया हैं। इनके एजेंडा में नहीं है अनाज संरक्षण के गोदाम बनाना, कोल्ड स्टोरेज, खेती के विकास, बीज क्रांति; कृषि विश्वविद्यालय। कोसी बाढ़ नियंत्रण, टाल जल्ला जमीनों का संवर्धन, इस सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। चीनी मिलों को चालू करना, निर्माण की छूट गई योजना में सरकार का आगे बढ़ कर दखल देना, पिछड़े इलाके के विकास की योजना इनके लिए नहीं है प्राथमिकता। उत्पादक रोजगार की योजनाएँ बनाने में इनकी दिलचस्पी नहीं है।

ओमान मस्कट में एक स्टेडियम में 10 फरवरी को भारतीयों की एक बहुत बड़ी सभा को संबोधित करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी मानो 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहे थे। उन्होंने तफसील से सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। वहीं उन्होंने भारत को विश्व का सबसे निराला देश बताते हुये यहाँ की विविधता को बताया। कई भाषा में उन्होंने नमस्कार भी किया। अगर इसी तर्क पर चलते हुये वे विश्व में अपना स्थान ऊँचा करने में लगे रहे तो निश्चय ही उन्हें अपने देश में सभी धर्मों का समादर करना होगा। तब उनकी पार्टी कटघरे में आयेगी कि उसने सोलह करोड़ आबादी वाले प्रांत उत्तर प्रदेश में एक ही धर्म के लोगों को अपना उम्मीदवार बनाया। नरेन्द्र मोदी यदि अपने दावे में रोजगार क्षेत्र में सफलता का उल्लेख करते तो खुद ओमान की यह बड़ी सभा प्रश्न चिन्ह बन जाती, क्योंकि बेरोजगारी की ही वजह से अनेक लोग भारत छोड़ने के लिये मजबूर हैं।

मोदी ने गिनाया - 1. कानून का राज; कम सरकार-ज्यादा गवर्नेंस ऐसा करने के लिए उनकी सरकार ने हर रोज एक-एक कर 1400 फालतू कानून को खत्म किया; 2. केन्द्र सरकार की योजना के अनुसार सभी बैंक 90 पैसे प्रतिदिन या 1 रू प्रति महीना पर जीवन बीमा देते हैं; 3. एक करोड़ परिवार को, यानी चार करोड़ गरीबों को सरकार ने हेल्थ बीमा करा कर साल में 5 लाख रु तक के इलाज लायक सुविधा देना तय किया है; 4. लोग अब हिसाब यह मांगते हैं कि कितना आया (उनके खाते में)? पहले हिसाब लगाते थे कि कितना गया (भ्रष्टाचार के मामलों में); और 5. काम में टाल मटोल नहीं होता, काम पूरा करते हैं। नेहरु ने नर्मदा बांध का शिलान्यास किया था। पूरा नहीं कर रहे थे। अब वर्क कल्चर बदलने से काम दोगुना होता है। रेल लाइन बन रही है, नए कोरिडोर बने। एविएशन, नेविगेशन की मुक्कम्मल नीति तक नहीं थी। अब तक 450 हवाई जहाज थे, अब कंपनियों ने 900 नए हवाई जहाजों का ऑर्डर दिया है।

ठीक है कि, रोज एक कि जगह 6 किलोमीटर सड़क बना रहे हैं, रेल लाइन की अधियाचना बढ़ा रहे हैं। पर कांग्रेस मुक्त भारत के लिए क्या है आपके पास। कांग्रेस ने तो भाखड़ा नांगल से लेकर नर्मदा बांध की मल्टीपरपस योजना जारी रखी थी। शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा मात्रा नहीं दिया था। पूसा, पंत नगर, अमृतसर जैसी शोध की कृषि संरचना दी थी। मोरारजी की जनता पार्टी सरकार ने छठी पंचवर्षीय योजना रोक कर, रॉलिंग प्लान मॉडल शुरू कर, कृषि के विकास की प्राथमिकता वाली योजनाएँ देकर रोजगार के के साथ विकास की अनेक शुरुआतें की थीं। सभी 600 जिलों में लघु उद्योग की पट्टी बनाई थी। तीन साल भी शासन नहीं चाला पाए मोरारजी। पर तब के इंदिरा कांग्रेस काल के गिरावट से देश को उबारने कई स्पष्ट दिखने वाले दावे थे। गैरकांग्रेसवाद की नैतिक आपिल तब थी, उसके पीछे मौलिक बल था। मोरारजी के समय महंगाई के बिना विकास का ढाई साल के मुकाबले आज पेट्रोल बेचने वालों की कमाई बढ़ते से बढ़ते स्तर पर ले जाने की प्राथमिकता वाला विकास है। मानो सबकुछ काॅपोरेट मुनाफा के लिए हो।

कांग्रेस ने शासन को गंदे स्तर तक ला गिराया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ हर दूसरे तीसरे सप्ताह कॉमर्स अखबार संपादकीय या अग्रलेख लिखते रहे थे। तब जब संघर्षों की शक्तियां शासन के गिरते स्तर को बैरिकेड कर पाने के लिए एक होने कि स्ट्रेटजी बना पाने में विफल रहीं। तो उस स्थिति में स्वाभाविक ही, प्रबल विपक्ष कि दावेदारी मोदी ने कि। बुड्ढे हो रहे हताश पार्टी भाजपा को भी इससे बल मिला। पार्टी को हथियाकर और बुड्ढे, आत्महीन आरएसएस का संपूर्ण समर्थन हथिया लेने के बाद, नरेंद्र मोदी ने तीखा अभियान चला दिया था। आरएसएस व बीजेपी को तीखे कैंपेन में उतारने के लिए मोदी ने पहले कथित हजारों करोड़ रुपयों की प्रचार योजना से शुरू कर जो कारपोरेट बिसात बिछाई , उसमे उनके लोग तो समा ही गए, जनता भी आ गई। कांग्रेस शासन के गिरे स्तर से, आज तक इनका काम चल रहा है। हालाँकि हर बार मुंह की खाने को तैयार भारतीय जनता पार्टी को जीत दिला कर मोदी ने अपने नियंत्रण में बनाए रखा है।

जहां मोरारजी ने इस तरह शासन दिया था कि रोजगार बढ़े, महगांई नहीं बढ़े, वही मोदी ने तो स्टेगफ्लेशन (stegflation) की भूमि बना दी हैं।

(क्लासिकल ढंग की अर्थव्यस्था में रोजगार बढ़ाने से आरंभ में महंगाई बढ़ती है। पर स्टेगफ्लेसन एक नई अवस्था है, रोजगार घटने और महंगाई बढ़ने कि गतिरोध वाली अवस्था।)