दिनांक 15 अगस्त 2021 को राँची स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल में संकल्प सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपने स्वतंत्रता आंदोलन की साझा विरासत, संविधान की भावना पर अपने विचारों को रखा। साथ ही सभी जन विरोधी कानूनों को निरस्त करने एवं दमनकारी कानूनों के कारण जेल में कैद विचाराधीन कैदियों की रिहाई हेतु व्यापक ढंग से अभियान चलाने पर भी चर्चा किया। साथ हीं युवाओं को इस मुहीम से जोड़ने पर भी बात हुई। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने बिरसा मुंडा और सभी क्रांतिकारियों को याद करते हुए संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

इस सभा का आयोजन झारखंड जनाधिकार महासभा द्वारा किया गया। सभा में महासभा से जुड़े सभी संगठनों एवं सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

14 अगस्त को भी एक संकल्प संभा का आयोजन किया गया. संविधान की प्रमुख उद्घोषणाओं का फिरायालाल चैक पर सामूहिक पाठ किया..याद है न, संविधान को हम किसी और को नहीं, स्वयं को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं..